रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी:


भरतपुर की भुसावर थाना पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 19 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। ठग ने एक व्यक्ति को उसके भाई की नौकरी लगवाने के झांसा दिया था। इसके बाद ठग ने व्यक्ति से कई किस्तों में पैसे लिए। बाद में उसने नौकरी लगवाने से इनकार कर दिया।

पीड़ित व्यक्ति नदबई के तलछेरा गांव का रहने वाला पप्पूराम है। पप्पूराम ने भुसावर थाना इलाके में भैसीना गांव का रहने वाले नरेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई की। नरेंद्र सिंह ने पप्पूराम के छोटे भाई की नौकरी रेलवे में लगवाने का वादा किया था।

नरेंद्र ने इसकी एवज में अलग-अलग किस्तों में 19 लाख रुपए दे दिए। नरेंद्र पप्पू से पैसे लेता रहा और उसके भाई की नौकरी लगने का झांसा देता रहा। जब पप्पू ने 19 लाख रुपए देने के बाद नरेंद्र पर नौकरी दिलाने का दबाव बनाया तो उसने नौकरी लगवाने से मना कर दिया और पैसे लौटाने से भी इनकार कर दिया।

इसके बाद पप्पूराम ने भुसावर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।


CATEGORIES
Share This