नर्सेज के धरने का 32वां दिन:11 सूत्री मांगों को लेकर विरोध,










नागौर जिले में पिछले 31 दिनों से नर्सिंग स्टाफ धरना दे रहा है। शुक्रवार को 32वें दिन भी विरोध जारी रहा। नर्सेज की ओर से पिछले 18 दिनों से सुबह दो घंटे कार्य का बहिष्कार भी किया जा रहा है।
जिला और उप जिला अस्पताल स्तर पर यह धरना सुबह 8 से 10 बजे तक दिया जा रहा है। इसमें इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यों का बहिष्कार किया जा रहा है।
नर्सेज की ओर से 11 सूत्री मांगें रखी गई हैं। इनमें कैडर रिव्यू, अलग से नर्सिंग निदेशालय, संविदा प्रथा बंद करने, नोसनल लाभ , एलएचवी /एएएनएम का पदनाम बदलाव, नर्सिंग भर्ती 2023 पूर्ण करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में 32 दिन से सांकेतिक धरना चल रहा है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

