राजस्थान सरकार गुड-बैड टच के बारे में बता रही:










राजस्थान सरकार द्वारा सुरक्षित स्कूल और सुरक्षित राजस्थान अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत प्रदेश के 66 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 60 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को गुड और बैड टच के बारे में अवेयर किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत शनिवार को जयपुर के माहेश्वरी पब्लिक स्कूल से की गई। जहां शिक्षा विभाग के ACS नवीन जैन ने स्टूडेंट्स को गुड और बैड टच की जानकारी दी।
नवीन जैन ने कहा कि प्रदेश के 75 हजार टीचर्स ने आज सरकारी स्कूलों में 1 लाख से ज्यादा सेशंस के माध्यम से 60 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को गुड और बैड टच के बारे में अवेयर किया गया है। जल्दी यह अभियान प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में भी शुरू किया जाएगा।
जिसकी शुरुआत आज जयपुर के माहेश्वरी स्कूल से कर दी गई है। क्योंकि बच्चे हर जगह के सेफ होने चाहिए। आपके चेहरे पर चाहे वह सरकारी स्कूल की हो या फिर प्राइवेट स्कूल के स्टूडेंट सभी के लिए अभियान को शुरू किया गया है।

