आज का राशिफल










मेष – THE STAR
अपना काम करते समय दूसरों को तकलीफ न हो, इस बात का ध्यान रखें। मन शांत रहेगा, इस वजह से विवाद सुलझ सकते हैं। अपनी सोच के साथ अन्य लोगों की सोच में भी बदलाव कर पाएंगे। आपके प्रयत्नों से आसपास का वातावरण सकारात्मक बनेगा।
वृषभ – PAGE OF SWORDS
दूसरों की बातों वजह से बेचैनी बढ़ सकती है। लक्ष्य पर ध्यान देने की कोशिश करें। छोटी-छोटी को भी समझना और नियंत्रित करना जरूरी होगा। सतर्कता रखें। आत्मविश्वास की वजह से व्यक्तिगत जीवन में सुधार हो सकता है।
मिथुन – FIVE OF WANDS
परिवार में विवाद होने की संभावना बन रही है। अपनी काम पर ध्यान न देने से काम बिगड़ सकता है। जिन लोगों की वजह से तनाव बढ़ता है, उनके उनसे थोड़ी दूरियां रखें। जीवन में बड़ा बदलाव करने के लिए कोई आपकी मदद करेगा।
कर्क – THE TOWER
अपनी गलतियों का एहसास होने से बदलाव करने की कोशिश की जाएगी। नए अवसरों को अपनाते समय तकलीफें बढ़ सकती हैं। परिस्थिति बदलने की कोशिश करने से बेहतर होगा कि खुद को किस प्रकार से बदला जा सकता है, इस बात पर ध्यान दें। मित्रों से दूरियां महसूस हो सकती हैं।
सिंह – THE CHARIOT
जीवन में बदलाव आ रहा है, लेकिन इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश करें। जो बातें मन के विरुद्ध हो रही हैं, उन्हें भी सकारात्मक सोच के साथ स्वीकार करेंगे तो बेहतर होगा। लोगों के साथ विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखें। दिल और दिमाग में संतुलन बनाए रखें।
कन्या – TWO OF WANDS
काम का विस्तार करने की योजना बन सकती है। व्यक्तिगत जीवन में बदलाव करने की आवश्यकता है। जिन लोगों के साथ दूरियां हैं, उनके साथ के संबंध सुधारने की कोशिश करें, तभी जीवन में शांति आ पाएगी।
तुला – DEATH
किसी के स्वभाव या कमजोरी का गलत फायदा न उठाएं। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। रिश्तेदारों के साथ विवाद होने की संभावना है। बातचीत करते समय किसी के जीवन पर टिप्पणी न करें। आपके बारे में बढ़ रही गलतफहमी दूर करने की कोशिश करें
वृश्चिक – THE EMPRESS
भावनाओं को सही तरीके से प्रकट करने की कोशिश करें। परिवार के लोगों की जिम्मेदारियां आपको निभानी पड़ सकती हैं। कुछ लोगों को पैसों से संबंधित मदद की जरूरत हो सकती है। व्यक्ति की परख किए बिना मदद करने से बचें।
धनु – WHEEL OF FORTUNE
अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। इसका उपयोग सही तरीके से करना होगा। लोगों के सुझावों पर ध्यान दें। आपके द्वारा बोली गई बातों की वजह से कोई व्यक्ति दुखी न हो, इस बात का ध्यान रखें, वर्ना इन गलतफहमी दूर करने में काफी वक्त लगेगा। काम से जुड़ी बातों पर ध्यान दें।
मकर – THE MAGICIAN
किसी निर्णय को अमल में लाते समय अहंकार न करें। शांति पाने की कोशिश करें। काम के जरिए प्रसन्नता मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते समय नकारात्मक बातों का जिक्र न करें।
कुंभ – PAGE OF CUPS
अपनी जिम्मेदारियां निभाते समय गलत समझौते न करें। लोगों के लिए बढ़ती हुई नाराजगी न रखें। बदले की भावना भी न रखें। अपनी और दूसरों की भावनाओं को समझकर काम करें।
मीन – FOUR OF SWORDS
परिस्थिति को समझे बिना कोई विचार न बनाएं। मानसिक तनाव रह सकता है। अपने स्वभाव को बदलने की कोशिश करें। स्वभाव में जिद क्यों बढ रही है, ये समझना होगा। किसी भी बाहरी व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें, वर्ना दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

