राजस्थान में कमजोर हुआ मानसून, समय से पहले विदाई










इस बार मानसून की शुरुआत भले अच्छी रही हो, लेकिन अब ये इतना कमजोर हो गया कि इस बार अगस्त में सबसे कम बारिश होने की आशंका बन गई है।
आंकड़े बता रहे है कि राज्य में इस बार मानसून अगस्त में पिछले 12 साल में सबसे कम बारिश होने का रिकॉर्ड बन सकता है। आधा महीना बीतने के बाद भी राज्य में अब तक 10MM ही औसत बारिश हुई है।
इधर, सिरोही जिले के माउंट आबू में अब भी हल्की बारिश का दौर चल रहा है। यहां मंगलवार सुबह 8 बजे तक 2 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही दिनभर हल्की बूंदाबांदी का दौर चलता रहा।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले एक सप्ताह अभी राज्य में मानसून के कमजोर रहने की स्थिति बनी हुई है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण अल-नीनाे का असर माना जा रहा है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

