पान दुकान संचालक के साथ 2 युवकों ने किया हमला


पुलिस कमिश्नरेट के सरदारपुरा थाना क्षेत्र के जालोरी गेट पर एक पान की दुकान में संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि देर रात दुकान पर कुछ युवक पान और गुटका लेने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि दो युवकों ने संचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके हो हल्ला करने पर बदमाश वहां से भाग गए। मारपीट में घायल को महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।


CATEGORIES
Share This