रक्षाबंधन आज: महिलाएं रोडवेज बसों में कर सकेंगी निशुल्क यात्रा


रक्षाबंधन पर महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल ने महिलाओं और बालिकाओं को रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मिलने वाली निशुल्क यात्रा के आदेश जारी किए। निगम के कार्यकारी निदेशक (यातायात) संजीव कुमार पांडेय ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाएं और बालिकाएं बुधवार रात 11:59 बजे तक रोडवेज की साधारण एवं एक्सप्रेस बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह छूट राज्य की सीमा तक ही मिलेगी।


CATEGORIES
Share This