बीएसएफ के जवानोें को बांधी राखी










राजस्थान सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जोधपुर में महानिरीक्षक बीएसएफ पुनीत रस्तोगी, के निर्देशन में रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया। लायंस क्लब की महिलाओं ने सीमा सुरक्षा बल जवानों को राखी बांधी। इस अवसर पर किरण बिहानी, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन, लाइन्स क्लब आगाज जोधपुर और उनकी टीम ने जवानों के हाथ की कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधकर मुंह मीठा करवाया और बदले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सरहद की सुरक्षा करने के साथ ही बहनों की हर पल रक्षा एवं सुरक्षा का वचन दिया
CATEGORIES Bikaner Superfast News

