युवा जिस दिशा में जाएगा भारत देश उसी दिशा में आगे बढ़ेगा










बीकानेर| आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के संयोजन में युवा संवाद- इंडिया @ 2047 अमृत काल के पंच प्रण पर महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय के सभागार में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन मरुस्थली युवा मंडल संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जोशी थे तथा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में व्यंगकार-सम्पादक डॉ. अजय जोशी तथा संदर्भ व्यक्ति के रूप में साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार रहे। संवाद कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि युवा सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप पूरी थे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

