कलेक्टर बोले- उपखंड अधिकारी क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण करें










जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक शनिवार को कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। कलेक्टर ने राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को पूर्ण गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि उपखंड अधिकारी क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण करें। स्मार्ट टीवी के माध्यम से करवाए जा रहे अध्ययन की समीक्षा करें। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक में 5-5 आदर्श खेल मैदान तैयार करने के प्रस्तावों की समीक्षा की। स्कूलों में आयरन फोलिक एसिड टेबलेट वितरण तथा विद्युत कनेक्शन की स्थिति की जानकारी ली। मतदान केंद्रों में न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

