महिला भाइयों को राखी बांधने गई, चोर घर में घुसे:










ननिहाल में राखी बांधने के लिए गई महिला के मकान में पीछे से चोर घुस गए। चोर ताला तोड़कर लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर भाग गए। घटना सीकर जिले के रींगस थाना क्षेत्र की है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में मीना कुमावत (32) निवासी वार्ड नंबर-33 बैरा वाली ढाणी, रींगस ने बताया कि वह अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए अपने परिवार के साथ ननिहाल रेनवाल, जयपुर में गई हुई थी।
इस दौरान पीछे से उनके मकान में चोर घुस गए। चोर मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखा डेढ़ लाख रुपए का कैश और 4 लाख रुपए के सोने-चांदी के कीमती जेवरात चुराकर भाग गए।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

