महिला के बैग से 90 हजार रुपए चोरी










चौमूं में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े एक महिला के बैग से 90 हजार रुपए चोरी हो गए। महिला शहर के लक्ष्मीनाथ चौक स्थित एसबीआई बैंक शाखा से 90 हजार रुपए निकालकर बाजार में राखी खरीदने गई थी। महिला ने जब दुकानदार को पैसे देने के लिए बैग चेक किया तो बैग से रुपए गायब मिले। घटना की सूचना मिलने पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने एसबीआई बैंक सहित अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए हैं
CATEGORIES Bikaner Superfast News

