पानी की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ा किसान


गंगनहर में पूरा पानी देने की मांग पर शुक्रवार को किसान नई धान मंडी में पानी की टंकी पर चढ़ गया। किसान का कहना था कि जब तक उसकी मांग पूरी नहीं हो जाती वह पानी की टंकी से नहीं उतरेगा।

मौके पर पहुंचे कोतवाली एसएचओ देवेंद्र सिंह और पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। दोपहर तक किसान पानी की टंकी पर चढ़ा हुआ था।


CATEGORIES
Share This