महिला की सोने की चेन तोड़कर भागे बदमाश










घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला के गले से बदमाशों ने सोने की चेन तोड़ ली वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गए घटना सीकर के पिपराली सर्किल की है
उद्योग नगर थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में कमलेश (35) झुंझुनूं ने बताया कि वह सीकर में नवलगढ़ रोड स्थित रॉयल रेजीडेंसी में रहती है वह पिपराली सर्किल से नीमकाथाना में अपने घर जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ी थी
इस दौरान बदमाशों ने महिला के गले में पहनी सोने की चेन तोड़ ली घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है मामले की जांच एएसआई महेंद्र सिंह कर रहे हैं बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है
CATEGORIES Bikaner Superfast News

