बैंक कर्मचारियों से लूट, लाठी-डंडों से मारा:


बैंक कर्मचारियों से लूट का मामला सामने आया है। कर्मचारी कैश कलेक्शन लेकर बैंक जा रहे थे। बीच रास्ते में बदमाशों ने मारपीट कर लूट की। घटना घटना सीकर जिले के नेछवा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में योगेंद्र सिंह (27) बानसूर,अलवर और आशीष (26) मुंगेर,बिहार ने बताया कि वह दोनों उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक सीकर में क्रेडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। वह सिहोट बड़ी गांव से बैंक का कैश कलेक्शन कर बाइक से सीकर जा रहे थे।

इस दौरान शाम के करीब 8:30 बजे भाखरों की ढाणी के पास सामने से आ रहे 4 बाइक सवार बदमाशों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों कर्मचारियों की बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई।


CATEGORIES
Share This