भाडौती मथुरा हाईवे पर आमने-सामने भिड़ी बाइक:


मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के भाडौती मथुरा मेंगा हाईवे पर बहतेंड ईदगाह के पास शनिवार रात दो बाइकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार 26 वर्षीय युवक धर्मसिंह निवासी गोठ गंभीर घायल हो गया। इस दौरान घायल को ग्रामीणों ने निजी वाहन से मलारना डूंगर CHC पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पैर में फैक्चर होने से डॉक्टर ने घायल को सवाई माधोपुर जिला अस्पताल और रैफर कर दिया


CATEGORIES
Share This