देशी कट्टे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार


कोतवाली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि कोतवाली सीआई राजेश खटाना की टीम ने गश्त के दौरान शहर के तलावड़ा रोड पर निजी गार्डन के पास मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बाबजी नगर सरदारजी की बाड़ी निवासी नीरज बैरवा पुत्र राजेंद्र बैरवा को डिटेन किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This