भंडार की दुकानों पर आरजीएचएस की दवाएं नहीं, सरकार ने 7 करोड़ रुपए रोके, खरीद बंद


बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार की दस दुकानों पर राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) से जुड़े उपभोक्ताओं को दवाइयां नहीं मिल रही है। उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ रहा है। दवाइयों की खरीद नहीं करने के पीछे भंडार उसकी लेनदारी बढ़ने का तर्क दे रहा है। असल में पिछले पांच-छह महीने से भंडार को राज्य सरकार ने दवाइयों की बिक्री के बदले भुगतान नहीं किया है।


CATEGORIES
Share This