बीकानेर बार एसोसिएशन को मान्यता नहीं मिली, बार काउंसिल ऑफ राजस्थान ने रद्द किया आवेदन










बार कौंसिल ऑफ राजस्थान ने बीकानेर बार एसोसिएशन की मान्यता से संबंधित आवेदन पत्र खारिज कर दिया है। बीकानेर बार एसोसिएशन ने वर्ष 2022 में बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष पद पर विवेक शर्मा के निर्वाचित होने के बाद हारे हुए प्रत्याशी सुरेंद्र पाल शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर बीकानेर बार एसोसिएशन के नाम से अलग बार का निर्माण करते हुए उसकी मान्यता प्राप्ति के लिए बार काउंसिल ऑफ़ राजस्थान में आवेदन किया था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

