बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का नहीं होगा कोई चेहरा










विधानसभा चुनावों से पहले निकाली जाने वाली बीजेपी की परिवर्तन यात्राओं का दिन और रूट आज फाइनल कर दिया गया है। किसी भी एक नेता के नेतृत्व में यह यात्रा नहीं निकाली जाएगी। यात्रा का कोई चेहरा नहीं होगा। सभी यात्राओं में प्रदेश के प्रमुख और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
चारों दिशाओं से निकलने वाली ये यात्राएं प्रदेश की कुल 200 विधानसभा सीटों को कवर करेंगी। इस दौरान चारों यात्राएं कुल 8,982 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने परिवर्तन यात्रा के दिन और रूट की जानकारी आज प्रदेश बीजेपी कार्यालय में दी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

