गुजरात जा रहा अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 190 कार्टन जब्त, एक गिरफ्तार


ओसियां आबकारी थाना पुलिस ने सिरमंडी गांव से होकर गुजरने वाली भारत माला सड़क मार्ग पर शुक्रवार को नाकाबंदी कर एक मिनी ट्रक में भरा अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। शाम करीब साढ़े छह बजे अधिकारी घीसाराम ने बताया कि शुक्रवार को प्रात: 11 बजे सिरमंडी सरहद में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध मिनी ट्रक को रुकवा कर तलाशी ली तो पशु चारे के भूसे के नीचे अवैध शराब नजर आई। अंग्रेजी शराब के कुल 190 कार्टन मिले।


CATEGORIES
Share This