बीकानेर-दादर और बांद्रा ट्रेन 26 व 27 को रहेगी कैंसिल










पश्चिम रेलवे के उधना जक्शन-सूरत स्टेशन के मध्य तीसरी लाइन के कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 12489 बीकानेर-दादर दिनांक 26 आैर ट्रेन नंबर 12490 दादर-बीकानेर 27 को रद्द रहेगी। ऐसे ही ट्रेन नंबर 04711 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस 26 आैर ट्रेन नंबर 04712 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर 27 अगस्त को कैंसिल रहेगी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

