पानी की मांग पर युवक टंकी पर चढ़े:


​​​​​​जिले के केसरीसिंहपुर इलाके में गांव फूसेवाला में पीने के पानी की मांग पर युवक टंकी पर चढ़ गए। इन तीन युवकों का कहना था कि उनके गांव में पिछले कई दिन से पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोग परेशान हो रहे हैं। गांव के युवक सुनील, गुरदीप और हेमंत शुक्रवार दोपहर गांव की पानी की टंकी के पास पहुंचे और गांव में पीने के पानी की पर्याप्त सप्लाई की मांग करते हुए टंकी पर चढ़ गए। इनके टंकी पर चढ़ने के दौरान गांव के लोग धरने पर बैठ गए। इन लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।


CATEGORIES
Share This