बीएसएफ रैली का स्वागत, तिरंगों का वितरण










बीकानेर | आजादी के महानायकों ने अपना बलिदान देकर हमें आजादी प्रदान की है। स्वतंत्रता सेनानियों ने इस देश पर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर इस तिरंगे की शान को बरकरार रखा। यह उद्बोधन पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने महारानी सुदर्शना गर्ल्स कॉलेज में तिरंगा वितरण के दौरान व्यक्त किए। भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के आह्वान पर तिरंगा अभियान चलाया गया है तथा सभी अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

