बांग्लादेश की सोनिया युवक से मिलने पहुंची इंडिया:


अलवर के रहने वाले सौरभकांत तिवाड़ी ने बांग्लादेश में सोनिया से निकाह कर लिया। निकाह के बाद वह सोनिया को छोड़कर इंडिया आ गया। अब सोनिया दो साल के बेटे के साथ अपने पति से मिलने इंडिया आ गई। वह अपने पति को ढूंढ रही है।

इधर, सौरभ का कहना है कि उससे जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाया गया और मारपीट की गई। सौरभ के परिवार का दावा है कि उन्हें हनी ट्रेप में फंसाया जा रहा है।

3 अगस्त को नोएडा पहुंची सोनिया का दावा है कि सौरभ ने बांग्लादेश में नौकरी करते हुए उसके साथ निकाह किया। उनका एक बच्चा भी है, जिसे उसका अधिकार दिलाने के लिए वो बांग्लादेश से भारत आई है। इतना ही नहीं सौरभ ने बांग्लादेश में रहते हुए अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था। सोनिया ने अपने और बेटे के साथ सौरभ के कुछ फोटोग्राफ भी सार्वजनिक किए हैं।

पुलिस जांच में जुटी
ADCP सेंट्रल नोएडा डॉक्टर राजीव दीक्षित ने बताया- ढाका बांग्लादेश की एक महिला ने नोएडा के महिला थाना में शिकायत दी है कि अप्रैल 2021 में थाना सुरजकुंड निवासी सौरभ कांत तिवारी ने उससे बांग्लादेश में शादी की और फिर भारत आ गया। सौरभ पहले से ही शादीशुदा था। महिला ने अपना और दो साल के बेटे का पासपोर्ट, वीजा और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराया है। मामले की जांच ACP महिला सुरक्षा को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।


CATEGORIES
Share This