आज़ का राशिफल


मेष – KNIGHT OF CUPS

किसी भी योजना पर सोच-विचार करने के बाद ही काम शुरू करें। साथियों की जिन बातों से तकलीफ होती है, उन बातों को स्पष्ट स्वरूप से बोलें। किसी की आलोचना न करें। कुछ तकलीफें आपके प्रयत्नों से सुलझ सकती हैं।

वृषभ – PAGE OF PENTACLES

जिन लोगों को पैसों से संबंधित चिंता है, वह केवल नकारात्मक विचारों की वजह से होगी। यदि आप सही योजना बनाते हैं तो अपनी जरूरतों को पूरा करना आपके लिए संभव हो सकता है। आर्थिक आवक सुधारने के लिए प्रयत्न जरूर करें, डर की वजह से गलतियां हो सकती हैं।

मिथुन – KING OF PENTACLES

घर के लोगों की अपेक्षाओं को समझें। इसके बाद ही सही तरीके से निर्णय ले पाएंगे। फिलहाल काम की गति भले ही धीमी हो, लेकिन आपको सही निर्णय लेकर आगे बढ़ना होगा। इस बात पर ध्यान दें। अपनी बेचैनी दूर करने की कोशिश करें। आपके विचारों में आ रहे बदलाव को समझने की कोशिश करें।

कर्क – KING OF CUPS

अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक विचारों की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। काम में सुधार के लिए एकाग्रता बनाए रखने की कोशिश करें। जितने विश्वास के साथ आप काम करेंगे, उतने आसानी से सफलता की ओर बढ़ पाएंगे। परिस्थिति कठिन जरूर है, लेकिन आपको अपना लक्ष्य जरूर मिलेगा।

सिंह – NINE OF CUPS

पुराने कामों के बारे में सोच-विचार करते हुए वर्तमान में बदलाव करने की कोशिश करेंगे। काम में रूचि बढ़ने से आपका फोकस भी बढ़ेगा। परिवार के लोगों के साथ बातचीत सीमित रहेगी, लेकिन एक-दूसरे के लिए प्रेम बना रहेगा।

कन्या – THE HIGH PRIESTESS

काम में सही-गलत का फैसला करना मुश्किल होगा और थकान भी बनी रहेगी। किसी समस्या का हल अचानक प्राप्त होगा, इस कारण अटके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। किसी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय जरूरत से अधिक जानकारी न दें, इस बात का ध्यान रखें।

तुला – STRENGTH

अपनी संकल्प शक्ति के जरिए काम पूरे कर पाएंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें, भावनात्मक रूप से जो तकलीफ होती है, उसे सही तरीके से प्रकट करें। विवाद जल्दी ही दूर होंगे। परिवार के किसी व्यक्ति के लिए आपकी चिंता बढ़ सकती है। परिवार की मदद के लिए तैयार रहना होगा

वृश्चिक – QUEEN OF SWORDS

लोगों के साथ बात करते समय अपना व्यक्तिगत दायरा बनाए रखें। जरूरी निर्णय लेते समय आपको कठिनाइयां हो सकती हैं। आपके सुझावों की वजह से परिवार का कोई बड़ा विवाद खत्म हो सकता है। अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की मदद करते रहें।

धनु – THE SUN

नकारात्मक विचारों से बचें, वर्ना निराशा बढ़ सकती है। उत्साह बनाए रखेंगे तो कठिनाइयों को दूर कर पाएंगे। बच्चों के साथ वक्त बिताने से प्रसन्नता मिलेगी। काम में काफी कुछ बदल सकता है।

मकर – THREE OF WANDS

प्रयत्न करने के बाद भी वर्तमान में बदलाव न होने से निराशा हो सकती है। जो लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं, उससे जुड़ी भी बातों में धीमी गति से बदलाव होगा। खुद पर दबाव न बनने दें। लक्ष्य के लिए योजना बनानी की जरूरत होगी।
कुंभ – THREE OF CUPS

मित्रों के साथ वक्त बिताने से नए आइडियाज मिल सकते हैं। जिनसे समस्याओं को सुलझाना आपके लिए आसान होगा। किसी व्यक्ति से मिली मदद स्वीकार जरूर करें। तनाव से बचें। कार्य क्षमता बढ़ाने की कोशिश करें, तभी लक्ष्य पूरे हो सकते हैं

मीन – EIGHT OF SWORDS

दूसरों की अपेक्षाओं का दबाव रहेगा, लेकिन आपके विरोध की वजह से विवाद हो सकते हैं। अपना पक्ष समझाते समय स्पष्ट बातचीत करें। लोगों की कमजोरी पर टिप्पणी न करें। अपने काम पर ध्यान दें।


CATEGORIES
Share This