ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 महिलाओं की मौत


अलवर के खेड़ली कस्बे के उदयपुर गांव के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 10 से अधिक गंभीर घायल हैं। घुमाव पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी तो मजदूरी करने जा रही महिलाएं नीचे दब गई। बताया गया है कि दो की मौके पर मौत हो गई। हालांकि दूसरी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। मृतक महिलाओं में मोहन देई निवासी दांतिया,गंगा देवी जाटव पत्नी रामसुखि राम निवासी दांतिया हैं।


CATEGORIES
Share This