टैंपो और साइलेंट जनरेटर में लगी आग:


बहरोड़ में राजकीय धर्मचंद गांधी जैन पीजी कॉलेज के पास देर रात को साइलेंट जनरेटर सहित टैंपो में भीषण आग लग गई। आगजनी की सूचना के बाद बहरोड़ नगर परिषद के दमकल मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायरमैन विक्रम सिंह यादव ने बताया कि देर रात को उन्हें सूचना मिली कि कॉलेज रोड पर एक मिनी टैंपो पर भीषण आग लगी हुई है। सूचना पर डीसीपीओ सुभाष चंद्र, विक्रम सिंह और लोकेश कुमार दमकल लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां टैक्सी नंबर के टैंपो RJ05 GB 1124 में रखे हुए साइलेंट जनरेटरऔर टैंपो में भीषण आग लगी हुई थी


CATEGORIES
Share This