जय भीम लिखा झंडा जलाने पर हंगामा


स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के साथ चौराहे पर लगाए जय भीम लिखे झंडे को मंगलवार रात कुछ बदमाशों ने जलाकर फेंक दिया। ग्रामीणों ने दो युवकों को भी पकड़ा, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

घटना का विरोध करते हुए दलित समाज व भीम सेना के कार्यकर्ता बुधवार को मांडल थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


CATEGORIES
Share This