असामाजिक तत्वों ने ठाकुर गंगा सिंह की मूर्ति खंडित की










गांव देऊ के लोगों से बातचीत करते भाजप नेता धनंजय सिंह।
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा क्षेत्र के गांव देऊ में असामाजिक तत्वों ने ठाकुर गंगासिंह की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया। ऐसे में वहां के लोगों में रोष है।
36 कौम के ग्रामवासियों की आम सहमति के बाद भाजपा नेता धनंजय सिंह खींवसर ने प्रतिमा को पुनर्स्थापित करने की घोषणा की। पिछले सप्ताह देऊ में स्थापित ठाकुर गंगा सिंह की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया था।
इस मामले को लेकर क्षेत्रवासियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया और पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। धनंजय सिंह खींवसर ने कहा- ठाकुर गंगा सिंह न केवल देउ के लिए बल्कि पूरे खींवसर क्षेत्र में आमजन के प्रेरणा स्रोत हैं।
ऐसे महापुरुषों की प्रतिमा को खंडित करना अत्यंत निंदनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कायराना हरकत से क्षेत्रवासियों की भावनाएं आहत हुई है और इन असामाजिक तत्वों ने समाज में विद्वेष फैलाने का एक कुत्सित प्रयास किया है।
धनंजय सिंह खींवसर ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया और इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पुलिस ने बताया कि उनके पास प्रर्याप्त सबूत और किसी प्रकार का सीसीटीवी फुटेज की उपलब्धता नहीं होने के कारण कार्यवाही में समय लग रहा है।

