घर में घुसकर किया जानलेवा हमला


घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी घर का गेट तोड़कर अंदर घुसा और सो रहे व्यक्ति पर अचानक से हमला कर दिया। घटना सीकर के रामगढ़ सेठान थाना क्षेत्र की है। पुलिस को दी रिपोर्ट में विशाल सिंह (60) रामगढ़ सेठान ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात 11 बजे आरोपी उनके घर का गेट तोड़कर अंदर घुसा और आते ही विशाल सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया।


CATEGORIES
Share This