एक्सीडेंट में युवक की मौत का मामला










तेज रफ्तार की अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी से 25 साल के प्रोफेशनल फोटोग्राफर युवक की मौत के मामले में कार्रवाई करने की मांग को लेकर शेखावटी फोटो समिति की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया
फोटो समिति के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने कहा कि 21 अगस्त रात को उद्योग नगर इलाके में कुम्हारों का मोहल्ला के रहने धीरज कुमावत (25) को अनियंत्रित तेज रफ्तार की स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी थी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और 23 अगस्त को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया घटना के बाद स्कार्पियो ड्राइवर मौके से फरार हो गया समिति के सदस्यों ने एसपी से मांग करते हुए कहा मृतक युवक के परिजनों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, इसलिए सरकार उसकी आर्थिक मदद करें और उचित मुआवजा दे साथ ही सदस्यों ने कहा कि पुलिस स्कॉर्पियो ड्राइवर पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करें एसपी परिस देशमुख ने समिति के सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी

