क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा देकर ठगी:


एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाकर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के बेटे ने साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामला सीकर के पाटन का है।

पाटन क्षेत्र के रहने वाले अंतराम ने साइबर थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसके पिता यादराम का स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में अकाउंट है। उनके पास 27 जुलाई को अज्ञात नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी होना बताया और कहा कि आप क्रेडिट कार्ड को काम में नहीं ले रहे है। कार्ड अब बंद हो जाएगा। पिता ने कार्ड को बंद करवाने को कह दिया।

कॉल करने वाले ने क्रेडिट कार्ड को बंद करने के नाम पर पिता को झांसे में लिया और फिर उन्हें व्हाट्सऐप पर दूसरे नंबर से एनीडेस्क ऐप का लिंक भेजा। फिर ओटीपी पूछकर उनके मोबाइल का एक्सेस लेकर अकाउंट से 9 लाख रुपए निकाल लिए। हालांकि 4 लाख वापस अकाउंट में आ गए। फिलहाल साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर राजकुमार मीणा कर रहे हैं।


CATEGORIES
Share This