कॉन्स्टेबल प्रहलाद राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार










दौसा में बाइक चोर की फायरिंग में घायल कॉन्स्टेबल प्रहलाद सिंह (34) ने शुक्रवार सुबह जयपुर के SMS हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। तिरंगा यात्रा के साथ पार्थिव देह को 11.15 बजे नीमकाथाना के पैतृक गांव चीपलाटा के खातीवाला में घर लाया गया। बेटे के गम में मां कुछ बोल भी नहीं पा रही। कांस्टेबल की पत्नी बेसुध हो गई और रोते हुए बार-बार बेहोश हो रही है।
महिलाओं ने संभालते हुए मां और पत्नी को प्रहलाद के अंतिम दर्शन करवाएं। इस दौरान सीकर आईजी सत्येंद्र सिंह, नीमकाथाना कलेक्टर श्रुति भारद्वाज, एडीजे दिनेश एमएन, सीकर सांसद सुमेदानंद सरस्वती समेत ग्रामीणों, पुलिस के जवानों ने कांस्टेबल प्रहलाद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अब कुछ ही देर में पार्थिव देह को मोक्षधाम ले जाया जाएगा। जहां राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

