MY-FM जलवा के इवेंट में उमड़ा जयपुर










94.3 MY-FM जलवा के पहले इवेंट ज़िन्दगी सिम्प्लिफाइड विथ जया किशोरी का शनिवार को दीपस्मृति ऑडिटोरियम, मानसरोवर में आयोजन हुआ। कथावाचक मोटिवेशनल और स्पिरिचुअल स्पीकर जया किशोरी को सुनने के लिए हर उम्र के सैकड़ों लोगों से ऑडिटोरियम भर गया। सेशन में बैठी ऑडियंस ने ऐसे कार्यक्रम करवाने के लिए माय एफ एम की पहल को खूब सराहा।
कार्यक्रम में जया किशोरी ने कहा आप जब भगवान को मानते हैं, तो आप के पास एक आख़री उम्मीद हमेशा रहती है। मैंने तो अपना काम कर दिया, अब आगे उसकी मर्ज़ी। उन्होंने कहा मैं हमेशा कहती हूं मेरी लाइफ में कितनी भी बड़ी प्रॉब्लम आ जाए मैं कभी निराश नहीं हो सकती हूं। उदास हो सकती हूं लेकिन निराश नहीं। इन दोनों शब्दों में अंतर है। कई बार लोग पॉजिटिविटी का मतलब आपको रोबोट बना देना सीखते है। पॉजिटिव वाला इंसान तो कहता है कि आप तो कभी दुखी होते ही नहीं होंगे। आपको तो टेंशन होती ही नहीं होगी। अरे सबको टेंशन होती है। टेंशन भी होती है, रोना भी आता है, और रोती भी हूं, सब कुछ होता है। रोबोट थोड़ी ना हो इंसान है हम।

