जयपुर के ब्रह्मपुरी में हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ










जयपुर के ब्रह्मपुरी में बड़ा अखाड़ा विकास समिति के बैनर तले शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। मंगला मार्ग पर शाम 6:30 बजे ही भक्तों की भीड़ जमा हो गई। जिसके कुछ ही देर बाद सैकड़ों की संख्या में मौजूद भीड़ ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर बजरंगबली को याद किया। इस दौरान गलता पीठ के पीठाधीश्वर और सियाराम दास जी महाराज के साथ कई राजनेता और प्रबुद्धजन भी शामिल हुए।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

