28 साल के इकलौते डॉक्टर बेटे की मौत


दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर अलवर के लक्ष्मणगढ़ के निकट रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे खड़ी कार को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दिल्ली निवासी 28 साल के डॉक्टर की मौत हो गई। कार में डॉक्टर की पत्नी व बहन भी थी। लेकिन डॉक्टर कार से उतर कर पीछे डिग्गी में पानी की बोतल लाने उतरे थे। तभी टक्कर हुई। जिनकी अस्पताल में मौत हो गई। डॉक्टर की 8 महीने पहले ही शादी हुई थी।


CATEGORIES
Share This