डेढ़ साल से रोज 15 साल की नाबालिग से रेप


अलवर के NEB थाना क्षेत्र में मजदूरी करने वाले व्यक्ति की दो नाबालिग बेटियों से दो लोगों ने रेप किया। एक बेटी से तो आरोपी करीब डेढ़ साल से रेप करता आ रहा था। पहली बार रेप करने पर अश्लील वीडियो बनाई उसके बाद बलैकमेल करता रहा। यह धमकी देता रहा कि किसी को बताया कि गर्दन काट देंगे। एक के बाद दूसरी बहन से भी रेप करने लगग गए थे। अब पिता की नजर बेटी के पेट पर पड़ी तो उसकी जांच कराई। तब पता लगा कि नाबालिग करीब साढ़े सात माह की गर्भवती है। पुलिस आरोपियों की तलाश में है। बालिका का मेडिकल कराया गया है।


CATEGORIES
Share This