हेलमेट पहन ट्रांसफार्मर से कंडक्टर चुराया










जोधपुर शहर के सरदारपुरा क्षेत्र में पिछले करीब 2 महीने से चालू बिजली सप्लाई में ट्रांसफार्मर के कंडक्टर चोरी करने वाली गैंग सक्रिय है। कॉपर के बने यह कंडक्टर बाजार में अच्छे दाम में बिक जाते हैं, इसीलिए यह गैंग इस तरह से वारदातों को अंजाम दे रही है।
जब ट्रांसफार्मर में किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है और अन्य लोगों के घरों की बिजली गुल होती है तो डिस्कॉम को इस वारदात के बारे में पता चलता है। कई स्थानों पर दिनदहाड़े इन चोरियों को अंजाम देने वाले लोग सीसीटीवी में कैद हुए हैं
अब डिस्कॉम के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है
CATEGORIES Bikaner Superfast News

