अजमेर में दिनदहाड़े मकान में चोरी की वारदात


अजमेर जिले ब्यावर में स्थित मसूदा रोड शांति नगर क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दिन दहाड़े एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने घर की अलमारी में रखे चांदी के गहने व बच्चों के गुल्लक में रखे पैसे चुरा लिए मकान मालिक के अचानक घर पहुंचने पर चोर वहां से भाग छूटे। पीड़ित ने मामले की शिकायत ब्यावर सिटी थाने में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This