स्वाथ्य केंद्र प्रभारी को APO करने का विरोध










जोधपुर ग्रामीण के सेतरावा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को एपीओ करने के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर प्रभारी को वापस केंद्र में लगाने की मांग की। मांगे नहीं मानने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

