पत्नी-बेटी को पहले जहर दिया, फिर आग लगाकर भागा फौजी


जोधपुर के रातानाडा थाना इलाके के मिलिट्री एरिया में रविवार सुबह एक क्वार्टर में फौजी की पत्नी और बेटी की लाश अधजली हालत में मिली थीं। इस मामले में फौजी ने कहा था कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण दोनों जल गए

जबकि सेना की ओर से थाने में दर्ज एफआईआर में लिखा है कि जोधपुर में 12वीं कोर वर्कशॉप में नायक रामप्रसाद शर्मा ने पहले जहर देकर पत्नी व बेटी को मार डाला। इसके बाद दोनों को आग लगा दी। जोधपुर की रातानाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रामप्रसाद पूर्वी सिक्किम के रोरथंग बाजार इलाके का मूल निवासी है। घटना की सेना के स्तर पर भी जांच की जा रही है।

रातानाडा थाना इंचार्ज व जांच अधिकारी मीनाक्षी (ट्रेनी आरपीएस) ने बताया कि रामप्रसाद से पुलिस पूछताछ की जा रही है। आज भी मौका मुआयना किया है। कुछ सबूत कलेक्ट किए हैं। आज शाम तक परिजन भी जोधपुर पहुंच जाएंगे। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई उनके आने के बाद ही होगी।


CATEGORIES
Share This