सीकर में 3 दिन बारिश का अलर्ट नही


सीकर जिले में पिछले करीब पांच-छह दिन से जारी बारिश का दौर थमने वाला है। सीकर में आगामी 3 दिन बारिश का कोई भी अलर्ट नहीं है। ऐसे में सीकर में उमस बढ़ने के साथ-साथ ही तेज गर्मी का असर भी रहेगा। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है। हालांकि आज सुबह जिलेभर में तेज धूप निकली लेकिन सुबह 9 बजे बाद एक फिर बादलों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। वहीं बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश सीकर के अजीतगढ़ में 23 एमएम रिकॉर्ड की गई है।


CATEGORIES
Share This