बाइक शो-रूम में लगी आग, कोई जनहानि नहीं










अजमेर के जयपुर रोड स्थित बाइक के शोरूम में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद शोरूम कर्मचारियों ने कंट्रोल रूम को सूचित किया। मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने पन्द्रह मिनट में आग पर काबू पाया। हादसे में तीन बाइक्स जल गईं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

