भाई के जन्मदिन पर आई बहन की मौत










हरियाणा के पलवल से अलवर बहन अपने भाई के जन्मदिन पर खुशियां लेकर पहुंची। लेकिन जन्मदिन के 2 दिन दिन ऐसा हादसा हुआ कि सब खुशियां मातम में बदल गई। हंसी-खुशी आई बहन का वापस पलवल में शव पहुंचा तो मातम छा गया।
यह हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे अलवर शहर के मौजपुर हाउस के पास का है। जहां से पलवल निवासी पूजा अपने भाई काला कुआं निवासी मनीष के साथ स्कूटर पर आ रही थी। दोनों हनुमान चौराहे पर किसी बस से मंगाया प्रसाद लेने गए थे।
वापसी में मौजपुर हाउस के पास यूपी नंबर के टैकर ने स्कूटर को टक्कर मार दी। जिससे बहन रोड पर गिरी और गंभीर घायल हो गई। भाई मनीष तुरंत उसे सोलंकी अस्पताल लेकर गया। लेकिन वहां बहन पूजा गलहोत्रा (40) ने दम तोड़ दिया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

