परिवार खाटूश्यामजी दर्शन करने गया, पीछे से चोरी










अलवर शहर के NEB थाना क्षेत्र के ठाकरवाला कुआं रामनगर में एक सूने मकान से चोर 50 हजार रुपए की नकदी व करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवर पार कर ले गए। परिवार के बड़े लोग खाटूश्यामजी गए थे।
बच्चे पड़ोसी के घर में सोने चले गए थे। रात को पीछे से चोर घर में घुसे। पांच ताले तोड़ कर नकदी व जेवर पार कर ले गए। रामनगर ठाकरवाला कुआं निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि 29 जून की शाम को खाटूश्यामजी गए थे।
सुबह भांजी ने फोन कर बताया कि मकान के ताले टूटे पड़े हैं। घर के करीब 5 ताले तोड़ कर 50 हजार रुपए व जेवर ले गए। गहने में दो जोड़ी पैंडल, कान की झुमकी, पायजेब, हाथ की चेन, चांदी के सिक्के, अंगूठी थे। कुछ नहीं मिला। इसके अलावा 50 हजार रुपए नकदी ले गए।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

