बॉयफ्रेंड से शादी करने पाकिस्तान जा रही थी नाबालिग










पाकिस्तान जाने के लिए 29 जुलाई को जयपुर एयरपोर्ट पहुंची 17 साल की नाबालिग के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सीकर के श्रीमाधोपुर की रहने वाली आर्मी मैन की नाबालिग बेटी पाकिस्तान के लाहौर में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने जा रही थी। महज 250 रुपए लेकर एयरपोर्ट पहुंची लड़की ने लाहौर का टिकट मांगने लगी। ये देख लड़की को CISF के जवानों ने कस्टडी में ले लिया था। नाबालिग को CISF जवानों ने एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

