क्लब की मेंबरशिप देने के नाम पर बनाया शिकार










देश के अलग-अलग हिस्सों में हॉलिडे पैकेज और क्लब की मेंबरशिप देने के नाम पर एक कंपनी ने शहर के कई लोगों को ठगी का शिकार बना दिया। पीड़ित लोग अब मामला दर्ज करवाने के लिए कई दिनों से थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
पीड़ित ने बताया की उनके पास 16 जुलाई को पार्क प्रिवियेरा हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड नाम से कॉल आया था। जिसमे बताया कि शहर की एक होटल में सेमिनार रखी गई है। जिसमें आप सभी आमंत्रित हैं। कंपनी के कॉल पर कई परिवार इस कार्यक्रम में पहुंचे थे।
यहां पर कंपनी के लोगों ने उन्हें क्लब की मेंबरशिप देने के बारे में बताया। मेंबरशिप के फायदे बताते हुए उन्हें फाइव स्टार और फॉर स्टार होटलों में रुकने की सुविधा का झांसा भी दिया। पीड़ितों का कहना है कि उन पर मेंबरशिप लेने को लेकर दबाव भी बनाया गया।
उनके झांसे में आकर का ही परिवारों ने मेंबरशिप भी ले ली। बाद में जब उन्होंने होटल की बुकिंग कराई तो पता चला कि उनके नाम से किसी तरह की कोई बुकिंग नहीं है। इस पर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला।

