जयपुर में भीषण टक्कर में महिला कॉन्स्टेबल की मौत










जयपुर में देर रात ट्रक की चपेट में आने से कार सवार महिला कॉन्स्टेबल बबीता (30) की मौत हो गई। वहीं, एसआई सज्जन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को कांवटिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालत गंभीर होने के कारण एसआई सज्जन सिंह को विद्याधर नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वे फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

