छात्रा की वाटर बॉटल में पेशाब मिलाने पर बवाल


राजस्थान में भीलवाड़ा के लुहारिया गांव के सरकारी स्कूल में एक छात्रा की पानी की बोतल में पेशाब मिला देने और बैग में I LOVE U लिखी पर्ची मिलने के बाद सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। हालात ऐसे बन गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। समुदाय विशेष के दो छात्रों पर यह हरकत करने का आरोप है।

बोतल से आ रही थी दुर्गंध
ASP घनश्याम शर्मा ने बताया- छात्रा शुक्रवार को अपने परिवार वालों के साथ थाने आई थी। उसने अपनी ही क्लास के 2 छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। छात्रा का कहना था कि लंच के दौरान उसकी पानी की बोतल से दुर्गंध आ रही थी। बैग देखा तो उसमें ‘I LOVE U’ लिखी पर्ची भी मिली। लड़की के अनुसार, यह करतूत उसी के साथ पढ़ने वाले 2 छात्रों की है।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पुलिस सोमवार सुबह करीब 9 बजे प्रिंसिपल से बात करने स्कूल पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीण बस स्टैंड पर एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे और विशेष समुदाय के मोहल्ले में घुस गए। दोपहर करीब 1 बजे हालात बिगड़ने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।


CATEGORIES
Share This